फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से की खाद्यान दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्रांर्गत आजाद नगर निवासी निर्बल आय वर्ग के लोगों ने खाद्यान एवं अन्य जरूरी सामान दिलाने हेतु मदद दिलाने की गुहार लगाई है। इस आशय का एक पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा है। आजाद नगर ट्यूबवेल वाली गली चूड़ी जुड़ाई एवं दिहाड़ी श्रमिकों की खासी आबादी है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कोरोना-19 प्रकोप के कारण लॉकडाउन है। सख्ती के कारण क्षेत्र में एक दो परचून की दुकानें ही खुल रहीं हैं। इन दुकानों पर भी खाद्यान एवं अन्य जरूरी रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वहीं आर्थिक रूप से पिछड़े लोग नगदी की समस्या के कारण खाद्यान आदि की क्रय नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से खाद्यान एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। मांग करने वालों में दलवीर सिंह,सोना देवी,शिवचरन, राजकुमार,भानकुमार,राम श्यानी,मोहनलाल, राखीदेवी एवं मंगल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें