बाजार में भ्रमण करते एडीजी जोन एसके भगत,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग
- फोटो : बाजार में भ्रमण करते एडीजी जोन एसके भगत,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग
फिरोजाबाद। आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने मंगलवार देर शाम को शहर में आए। उन्होने बाजार का पैदल भ्रमण करने के साथ दुकानदारों एवं व्यापारियों से भेंट की। जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी की। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने उनका सदर बाजार में स्वागत किया। इसके साथ फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत का शास्त्री मार्केट पर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। एसएसपी आदित्य लांग्हे,एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नरेश पंजाबी,आकाश जैन,मेघ सिंह पहलवान, रमाशंकर दादा,मोहित राठौर,पारुल गुप्ता,विपिन गुप्ता,आलोक यादव सहित काफी व्यापारी शामिल थे। संवाद