पचोखरा। थाना परिसर की गोपनीयता और नियमों से खिलवाड़ करते परिसर में रखी कुर्सी पर बैठक वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग में पाबंद कर दिया है। थाना रजावली के प्रभारी बृज किशोर सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक को वीडियो संज्ञान में आते ही हिरासत में लिया गया। शांति भंग के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार युवक पिछले दिनों एक शिकायत लेकर अपने पिता के साथ आया था। उसी दौरान उसे यह वीडियो बनाया। संवाद