आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज का अवागढ़ के लिए हुआ विहार
शिकोहाबाद। आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने अवागढ़ के लिए विहार किया। जैन समाज के सभी लोगों ने महाराज की आरती उतारी। बड़ा जैन मंदिर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से सब्जी मंडी कटरा बाजार होते हुए एटा चौराहा पर पर पहुंची। यहां श्री महावीर बीज एजेंसी पर युवा नगर अध्यक्ष प्रिंस जैन के प्रतिष्ठान पर महाराज की आरती उतारी और पूजा अर्चना की गई। महाराज ने विमल जागृति मंच के सभी लोगों को आशीर्वाद दिया। मुस्ताबाद रोड होते हुए नगला जाट, जाजूमई जैन समाज के सभी लोगों ने महाराज के साथ रास्ते में जयकारे लगाए। महाराज श्री सुबह मुस्ताबाद अवागढ़ के लिए विहार करेंगे। शैलेंद्र जैन, सुनील जैन, राकेश जैन, प्रिंस जैन, संभव जैन, नवीन जैन, रजनीकांत जैन, प्रदीप जैन, नेमीचंद जैन, आशीष जैन, अमित जैन, गौरव जैन, गब्बर जैन, आलोक जैन, कार्तिक जैन, ज्ञानेंद्र जैन, नरेंद्र जैन और अनिल जैन मौजूद रहे। संवाद