फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्युत बिल जमा न कने पर अचल पैलेस और ऑटो एजेंसी को किया सील

विज्ञापन
अचल पैलेस के मुख्य गेट को सील करने की कार्रवाही करती बिजली विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत बिल जमा न करने वाले बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और एसडीओ निजामुद्दीन ने सुहागनगर स्थित मैरिज होम को सील कर दिया। वहीं यूपीएसआईडीसी फीडर पर एक ऑटो एजेंसी पर बिल बकाया होने पर तहसील की टीम ने सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र और एसडीओ निजामुद्दीन ने सुहागनगर में संचालित अचल पैलेस पर छापा मारा। एडीओ ने बताया कि इस मैरिज होम पर 12 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। कई बार बिजली काटे जाने के बाद भी विद्युत बिल जमा नहीं किया है। तहसीलदार ने अमीन को बुलाकर मैरिज होम के मुख्य गेट को सील करा दिया।
इस मैरिज में रविवार को शादी समारोह है। इधर यूपीएसआईडीसी फीडर के अंतर्गत एसडीओ दुष्यंत कुमार और अमीनों के साथ ग्राम नगला पान सहाय में चेकिंग अभियान चलाया। राहुल ऑटो एजेंसी कोटला रोड पर एक लाख रुपये का बिल बकाया था। तहसील की टीम ने दुकान को सील कर दिया। अन्य बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। बकाएदारों को एसडीओ ने चेतावनी दी कि यदि बिजली का बिल समय से जमा नहीं किया तो संपत्ति को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें