गांव में शादी समारोह में शामिल हुआ था आरोपी शेष कुमार
फिरोजाबाद। इटावा के ताखा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में रविवार रात बरात चढ़ने के दौरान फायरिंग में एक युवक को गोली लगने के मामले में गिरफ्तार नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर का रहने वाला बीएसएफ जवान शेष कुमार वैसे तो इटावा में ही परिवार के साथ रहता था। शनिवार को वह गांव में एक युवती की शादी में शामिल होने आया था। यहां से रविवार सुबह वापस गया है। आरोपी शेष कुमार के चचेरे भाई लाल बहादुर ने बताया कि शेष कुमार पिछले दिनों छुट्टी पर आया था और रविवार को गांव से वापस इटावा गया था। उन्हें और गांव वालों को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शेष कुमार यादव वर्तमान में सब्जी मंडी इटावा में रहता है। वह बीएसएफ में सिपाही के पद पर है। वर्तमान में आरोपी की तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में है। पत्र भेजकर घटना की सूचना उसके विभाग को देकर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।