फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मीटर से केबल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में रात में अंधेरे का फायदा उठाकर करीब आधा दर्जन मोहल्लों में मीटर से केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केबल चोरी करते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सात केबल बरामद की गई हैं। शहर में मोहल्ला दुली, दुर्गानगर, हनुमानगंज, चौबेजी का बाग, सरक्यूलर रोड, कृष्णा पाड़ा में लगातार एक युवक विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मीटर से कॉपर की केबल चोरी कर रहा था। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार के लिए दो टीम लगाई थीं। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहा यादव कॉलोनी निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर जिला अस्पताल के पीछे झाड़ियों में से चोरी की गई सात केबल भी बरामद की गई हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें