फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के दौरान दबोचा

Mon, 07 Oct 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दलित समाज की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग के परिजनों एवं रिश्तेदारों से परिचित था। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली दलित समाज की 9 वर्षीय नाबालिग से कन्या भोज से घर आने के दौरान अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया था। इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई थी। जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ था। इस मामले में नाबालिग की मां ने थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस इस घटना के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। अस्पताल में भर्ती नाबालिग ने पुलिस की पूछताछ में दूसरे दिन आरोपी के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी को डाहिनी पुलिया कि समीप आमरी रोड पर मुखबिर की सूचना पर रविवार रात 9 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के सीधे पैर में गोली मारकर उसके पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ने पुलिस को अपना मोहल्ले का ही निवासी दीपक उर्फ मुल्ला बताया है। पुलिस ने आरोपी मेडिकल के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।




बच्ची के परिजनों एवं रिश्तेदारों को जानता था आरोपी

शिकोहाबाद। पुलिस ने नाबालिग के साथ हुई घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों के फोटो एकत्रित किये थे। जिनको नाबलिग को शिनाख्त के लिए दिखाये गए थे। बच्ची ने एक तस्वीर को पहचान लिया था। जिसके आधार पर आरोपी की शिनाख्त पुलिस कर सकी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बच्ची के परिजनों एवं रिश्तेदारों को पहले से जानता था। साथ ही उसका अक्सर घर पर आना जाना भी था।
विज्ञापन




नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वर्ष 2021 में भी एक व्यक्ति का गला काटने के आरोप में पांच माह जेल में रह चुका है। आरोपी का मेडिकल करवाकर जेल भेजा जाएगा। - अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद







व्यापारी ठगी का शिकार
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट निवासी व्यापारी ठगी का शिकार हो गया। पांच हजार रुपया ट्रांसफर कराने के बाद युवक फरार हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को जानकारी दी है।
थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट निवासी व्यापारी सुनील कुमार गुप्ता के पास शाम को एक युवक आया और पांच हजार रुपया खाते में ट्रांसफर की कहने लगा। उसने शीघ्र ही कैश आगे गोदाम पर दिलाए जाने की बात कही। जरूरतमंद समझकर सुनील गुप्ता ने खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी। धनराशि ट्रांसफर होने के बाद व्यापारी को बेटे को साथ लेकर आगे बढ़ा। वह बेटे को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी व्यापारी को हुई तो वह हैरान रह गया।पीड़ि़त ने घटनाक्रम की जानकारी थाना दक्षिण पुलिस को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें