फिरोजाबाद। शिवाजी मार्ग पर बालिका के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने परिजन को जानकारी दी। परिजन थाना उत्तर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मामला उत्तर थाना क्षेत्र के शिवाजी मार्ग का है। बताया जाता है कि बालिका दुकान पर सामान लेने को गई थी। तभी बालिका के घर से कुछ दूरी पर किराए के मकान में निवास करने वाले एक युवक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका की उम्र करीब सात साल बताई जा रही है।
बालिका ने इसकी जानकारी परिजन को दी। इस बीच आसपास के लोगों को भी इस बारे में पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोग बालिका के परिजन के साथ थाना उत्तर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। उत्तर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मकान को लेकर विवाद चला आ रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर किसी भी पक्ष ने नहीं दी है। संवाद