फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ने विषाक्त खाकर दी जान

Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ने सोमवार देर शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन–फानन में उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव बालीपुर तपस्या निवासी हर्षित (22) के खिलाफ गांव की ही युवती ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। मामला गरमाने पर सोमवार को उसने घर पर ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसके मुंह से झाग आने लगा। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसका परीक्षण करने के बाद हालत गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया, लेकिन आगरा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। सूचना थाना पुलिस भी अस्पताल आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। युवक की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया की युवक ने पुलिस की कर्रवाई से बचने के लिए यह कृत्य किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन




जेल जाने के डर से दे दी जान
परिजन और गांव के लोग घटना के बाद से ही चर्चा कर रहे थे कि युवक पुलिस की कार्रवाई और जेल जाने से डरा हुआ था। उसने घर की बेइज्जती और जेल जाने के डर से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें