फिरोजाबाद। तहसील टूंडला क्षेत्र के गांव रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ के व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर पैतृक जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया है।
गांव इमलिया निवासी नजरुद्दीन का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद वह मजदूरी के सिलसिले में फिरोजाबाद में रहने लगा था। इसी दौरान गांव में रहने वाले उसके चाचा के लड़के ने क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य तहसील कर्मचारियों से मिलीभगत कर ली। राजस्व अभिलेखों में पीड़ित को मृत दर्शा दिया गया और स्वयं को संपत्ति का एकमात्र वारिस दर्ज करा लिया। इसके बाद 24 मई 2006 को उक्त जमीन का फर्जी बैनामा एक महिला के नाम कर दिया गया। इस पूरी धोखाधड़ी की जानकारी उसे अगस्त माह में हुई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से आरोपी विक्रेता और क्रेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा उसकी हड़पी गई पैतृक जमीन वापस दिलाने की मांग की है। संवाद