फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भागवत कथा में हवाई फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। फरिहा निवासी अविनाश गुप्ता ने थाना जसराना के ऋषि कुमार निवासी घाघऊ कला सहित चार लोगों के खिलाफ अक्तूबर 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में आरोप लगाया था कि चारों लोग भागवत कथा के दौरान फायरिंग कर रहे हैं। इसका वीडियो होने की बात कही थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुस्तफाबाद बाईपास चौराहे से पुलिस ने ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा एवं एक कारतूस भी मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने कहा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें