फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। क्षेत्र के नगला कांस गांव में 45 वर्षीय किसान रणवीर सिंह पुत्र सरनाम सिंह द्वारा नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी सौरभ पुत्र ओमप्रकाश को बजरंग होटल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। रविवार को रणवीर सिंह का शव खेत में मिलने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी सौरभ ने मृतक की बेटी और अपनी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित और प्रताड़ित किया था, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें