पुलिस गिरफ्त में मौजूद पकड़ा गया आरोपी विजय राजपूत। स्रोत पुलिस
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में मौजूद पकड़ा गया आरोपी विजय राजपूत। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद। पुलिस ने महज 200 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट लेकर टेलीग्राम ग्रुप्स पर प्रतिबंधित बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री बेचने वाले आरोपी विजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। मैनपुरी चौराहा (मोहल्ला ओमनगर), शिकोहाबाद के निवासी आरोपी विजय राजपूत को पुलिस ने सटीक सूचना और सर्विलांस के आधार पर असुआ मोड़ के पास से पकड़ा। एएसपी आईपीएस राजेश घुनावत के अनुसार, वह टेलीग्राम ऐप पर विभिन्न ग्रुप बनाकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। तलाशी के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार की टीम ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर, उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद