फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर से हत्या करने के बाद शव छिपाने में सहयोग करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी के गांव सलेमपुर में 19 अक्तूबर को ट्रैक्टर के हैरो से काटकर किशोर की हत्या के बाद शव को दफना दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था। बुधवार को शव छिपाने में सहायता करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव सलेमपुर में विनोद कुमार के 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा की ट्रैक्टर के हैरो से काटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में शव को खेत में दफना कर ऊपर से आलू की बुवाई कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर शव बरामद कर लिया था और आरोपी को जेल भेज दिया था। वहीं बुधवार को गांव गांगनी निवासी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने शव को छिपाने में मुख्य आरोपी का साथ दिया था। अभी मामले में जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी कोई शेष तो नहीं बचा है। कुछ दिन पूर्व कोटला के पास से हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें