फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चालक पर लगाए आरोप, डीएम और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड निवासी मनोज कुमार ने डीएम व एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वह फेरी लगाकर दाल चावल बेचता है। 22 जून को पूर्ति विभाग ने उसकी दुकान पर छापा मारा था। उसके खिलाफ गलत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि एक अधिकारी के निजी चालक की पत्नी खुद राशन डीलर है। शिकोहाबाद में उसकी दुकान है। बृहस्पतिवार को गाड़ी चालक के इशारे पर उसकी दुकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

मनोज का कहना है कि चार फरवरी 2022 को उसायनी में चालक के रिश्तेदार के गोदाम में जिला प्रशासन ने खुद छापेमारी की थी। इस छापेमारी में जिला प्रशासन के अफसरों को 190 बोरी चावल मिला था, लेकिन उस पर कोई भी मुकदमा नहीं लिखा गया। पीड़ित ने उस मामले की जांच करा कर मुकदमा लिखने की मांग की । डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने मामले की जांच कराने का पीड़ित को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें