फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: अंगूठा लगवाकर महिला के खाते से निकाले 1.70 लाख रुपये, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर आरोप

Sun, 28 Aug 2022 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने महिला को रकम देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने वृद्ध महिला से फॉर्म पर अंगूठा लगवाकर खाते से एक लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। मामला तीन साल पुराना है। महिला जब उससे रकम मांगती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। जब उसने रुपये लौटाने से मना कर दिया तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


नौशेहरा निवासी प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय विद्याराम ने वर्ष 2015 में मैनपुरी चौराहा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से खाता खुलवाया था। खाते में वर्ष 2019 में फोरलेन निकलने पर महिला की दो दुकानें और कुछ मकान की जमीन अधिग्रहीत किए जाने का मुआवजा 10,88,405 रुपये महिला के खाते में आया। 

आरोप है कि रुपये आने के बाद से ही केंद्र संचालक ने अशिक्षित महिला से फार्म पर अंगूठा लगवा कर चार माह में 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। अगस्त में जब उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तो वृद्धा महिला थाना पहुंची और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें