फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर चपेट में आई बाइक, तीन सवारों में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह के जनता दरबार में फरियाद लेकर रविवार सुबह तीन लोग एक ही बाइक से निकले। जैसे ही वे लोग गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला सौंपा निवासी श्री दयाल (28) अपने ताऊ कायम सिंह (50) और उनके ससुर शिशुपाल (80) निवासी नगला खुशाली थाना सिरसागंज बाइक से कैबिनेट मंत्री सिरसागंज आवास पर जनता दरबार में जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार टैंकर से टकरा गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस बीच श्री दयाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कायम सिंह और उनके ससुर शिशुपाल गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही घर में लोग गमगीन हो गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि हादसा टैंकर से हुआ है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग घायल हुए हैं। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर टैंकर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। मृत युवक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें