शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। घर से कोचिंग के लिए जा रहे युवक की बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे लभौया के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
जसराना के गांव कटेना हर्षा निवासी अभिषेक (20) पुत्र ज्ञान सिंह जाटव मंगलवार सुबह पांच बजे घर से एसएससी की कोचिंग के लिए शिकोहाबाद आ रहा था। जब उसकी बाइक लभौआ के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक जा टकराई। घरवालों ने बताया की मृतक दो भाइयों में छोटा था। बीएससी करने के बाद एसएससी की तैयारी में जुटा था। घटना के वक्त वह कोचिंग कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतक के पिता के प्रार्थना पत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।