फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर बैठे थे पांच, हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी/फिरोजाबाद। गांव रुधऊ के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पत्नी और पुत्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। युवक पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक से ससुराल से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला सुंदर निवासी राजबहादुर (40) की ससुराल सांती गांव में है। शुक्रवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गया था। शुक्रवार रात वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। देर रात नारखी थाना क्षेत्र के गांव रुधऊ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजबहादुर की मौके पर मौत हो गई। पत्नी सीमा और पुत्र रीतिक घायल हो गया। दोनों बच्चियां बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने घायल मां बेटे को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें