फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आदेश सिंह सागर बने शिकोहाबाद के एसडीएम

Fri, 02 Feb 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बुधवार देर शाम एसडीएम के तबादले के बाद बृहस्पतिवार को जसराना से नवागत एसडीएम ने शिकोहाबाद तहसील का चार्ज संभाला। उन्हाेंने चार्ज संभालने के बाद चुनाव की तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को निर्देशित किया। एसडीएम विवेक मिश्रा का बुधवार देर शाम कानपुर के लिए तबादला कर दिया गया। वह बृहस्पतिवार को कानपुर के लिए रवाना हो गए। उनके स्थान पर जसराना में एसडीएम रहे आदेश सिंह सागर ने शिकोहाबाद तहसील का चार्ज संभाला। उन्होंने चार्ज संभालने के दौरान अधीनस्थों के साथ वार्ता की। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें