फिरोजाबाद। उत्तर थाने में एक युवती ने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने बताया कि वह ऑटोमोबाइल शोरूम में इंश्योरेंस का काम करती थी। वहीं काम करने वाले संजय सिंह निवासी छारबाग, रामनगर ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और भविष्य में साथ रहने के लिए प्लॉट खरीदने का बहाना बनाया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उससे 2 लाख रुपये ऑनलाइन और 1 लाख रुपये नकद ऐंठ लिए। फर्जी तरीके से स्टाम्प पेपर पर उसके हस्ताक्षर भी करा लिए। एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब शादी से मुकर गया है और जान से मारने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी सूरज को बंबा चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। संवाद