फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर युवक से 50 हजार रुपयों की ठगी

Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। लेबर कॉलोनी निवासी मोनू यादव ने बताया कि वह सोमवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर रुपये निकालने गया था। एटीएम में तकनीकी समस्या के कारण लेनदेन नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उसे गुमराह किया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तब उसे कार्ड बदलने की आशंका हुई। इसके बावजूद मंगलवार सुबह फिर उसके खाते से 25 हजार रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह दो दिनों में उसके खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें