सिरसागंज। नगर के ग्राम नायन में बुधवार रात एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बुधवार रात करीब नौ बजे सोनी के घर में सांप निकल आया। सांप को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गांव का मनीकांत (25) मौके पर पहुंच गया और सांप को पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सांप ने मनीकांत को डस लिया। संवाद