फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हिम्मतपुर में बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 02 Nov 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बृहस्पतिवार सुबह खाद-बीज की दुकान पर काम करने वाले एक युवक की बाइक में वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा।
विज्ञापन


थाना पचोखरा के गांव नगला गंगाराम निवासी चेतन उपाध्याय 27 हिम्मतपुर में खाद- बीज की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह साढे़ नौ बजे करीब वह प्रतिदिन की भांति दुकान पर काम करने जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही गांव हिम्मतपुर के मोड़ पर पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने गांव हिम्मतपुर के लोग व उसके परिजन मौके पर पहुंच गए तथा गंभीर घायल चेतन को उपचार के लिए आगरा ले गए।

आगरा अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पांच साल पहले शादी हुई थी। पत्नी गुंजन व दो बेटियों तीन साल की सोना व पांच माह की बेटी को बिलखते हुए छोड़ गए। पिता रामकिशोर ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी एसबी राजावत का कहना है कि हादसा करने वाली कार को जब्त कर लिया है। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें