फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नेपाल के युवक के दोनों पैर कटे

Mon, 13 Jul 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के धातरी हाईवे पर सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने नेपाल निवासी ईंट भट्ठा मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। मूल रूप से काठमांडू, नेपाल निवासी कमलराज (28) नंदपुर धातरी स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार देर शाम वह अपनी पत्नी अनीता और बच्चे के साथ शिकोहाबाद बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। जैसे ही वे धातरी हाईवे के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कमलराज को रौंद दिया। वाहन के पहिए पैरों के ऊपर से निकलने के कारण उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें सैफई रेफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें