फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन महीने से लापता महिला सफाईकर्मी पर गिरी गाज, थमाया नोटिस

Tue, 21 Apr 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्लॉक व तहसील सदर क्षेत्र के गांव सरगवां में तैनात महिला सफाई कर्मचारी सिया जानकी बीते माह फरवरी से कार्यस्थल पर नहीं पहुंच रही थी। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने विभाग को इस संबंध में कोई पूर्व सूचना या प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया। सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण गांव के ही निवासी अरविंद कुमार ने इस मामले की लिखित शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पंचायत स्तर पर जांच बिठाई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि महिला कर्मचारी पिछले तीन महीने से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। डीपीआरओ अरुण अत्री ने बताया कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें