फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के संतोष नगर में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से तीमरूवा निवासी राजू शर्मा (45) वर्तमान में संतोष नगर गली नंबर-4 में अर्जुन के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार शाम करीब 7 बज राजू ने मकान के अंदर खिड़की से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में उनकी पत्नी अनीता और तीन बेटे—अमन, पवन और प्रयांश मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राजू नशे का आदी था, जिसके चलते परिवार में मानसिक तनाव की स्थिति रहती थी। सूचना मिलते ही रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।