फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: खड़ी बस से टकराई सवारियों से भरी टेंपो, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

Sat, 07 Jan 2023 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सवारियों से एक टेंपो खड़ी बस से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसमें 5 सवारियां घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उत्तर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित टेंपो खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा था। हादसे में एक बालिका को गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। थाना उत्तर क्षेत्र में हाईवे पुल के सर्विस रोड स्थित रसना टाकीज के सामने एक टेंपो खड़ी बस से टकरा गया। नगला बरी चौराहा से हाईवे पुल होते हुए जैन मंदिर की ओर जा रहे टेंपो में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। 

सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक टेंपो चालक वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल मोनू पुत्र दिनेश, समीना पुत्री सलमान, जितेंद्र पुत्र लालाराम, हर प्रसाद पुत्र प्रमोद सिंह और राजेंद्र प्रसाद पुत्र धनीराम को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। समीना की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें