फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचे के बल पर किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

Tue, 05 Dec 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। तमंचे के बल पर युवक ने किशोरी की अश्लील फोटो व वीडियो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया। पिता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बड़ी बेटी की शादी है। वह उसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच नगला राधेलाल निवासी अमित कुमार ने उसकी 15 वर्षीय बेटी तमंचे के बल पर फोटो व वीडियो खींचते हुए कंप्यूटर के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। उसे बड़ी बेटी की शादी में कोई व्यवधान न आए इसकी उसे चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल आरोपीअमित कुमार निवासी नगला राधेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही आरोपी को तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें