फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आईटीएमएस में निकला सांप, भागे कर्मचारी

Wed, 26 Jun 2024 03:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम आईटीएमएस (इंजेटीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की कंट्रोल कमान सिस्टम में मंगलवार को अचानक सांप निकलने से भगदड़ मच गई। कर्मचारी कुर्सियां छोड़ भाग निकले। इसके बाद में कुछ कर्मचारियों ने किसी तरह सांप को थैली में पकड़कर बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के जीवाराम हाल में बोर्ड की बैठक चल रही थी। इस दौरान कंट्रोल कमान सिस्टम के एक ऑफिस में सांप निकल आया। सांप को देखते ही एक कर्मचारी चिल्लाने लगा। अधिकारी एवं कर्मचारी डर गए और कई तो कुर्सी छोड़ कर बाहर चले गए। सांप एक थैली में फंस गया था। इसके बाद एक कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए थैली को डंडे के माध्यम से बाहर लाया तथा इसके बाद सांप को वाल्मीकि वाटिका में छोड़ दिया। सांप के जाने के बाद में कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब आधे घंटे तक कार्य बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें