फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

Fri, 13 Mar 2026 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नारखी के बछगांव में घर में लगी आग में जला फ्रीज। संवाद - फोटो : नारखी के बछगांव में घर में लगी आग में जला फ्रीज। संवाद
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के ग्राम बछगांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित चंद्रपाल ने बताया कि घर में अचानक बिजली के फॉल्ट के कारण चिंगारी उठी, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय परिजन बाहर थे। पड़ोसियों ने जब घर से आग की लपटें और धुआं उठते देखा, तो तत्काल इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा राशन, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुका था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें