फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दावत खाने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बाइक से दावत खाने जा रहे बाइक सवार अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके शव को नगला खंगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत नगला गुलाल निवासी सुरेंद्र (45) बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे करीब बाइक द्वारा घर से नगला खंगर में किसी शादी समारोह में दावत खाने जा रहे थे। जब वह हीरो एजेंसी के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से आई एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इस घटना में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने तत्काल ही गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रात्रि सवा 9 बजे करीब उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें