फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर में निकाली प्रभातफेरी

Sat, 03 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शहर में प्रभात फेरी निकालकर नगर कीर्तन करते सिक्ख समाज के लोग। स्रोत संवाद - फोटो : शहर में प्रभात फेरी निकालकर नगर कीर्तन करते सिक्ख समाज के लोग। स्रोत संवाद
विज्ञापन
टूंडला। गुरु गोबिंद सिंह के 359 वें प्रकाशोत्सव पर शनिवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। सिख समाज के महिला-पुरूषों ने इस दौरान नगर कीर्तन किया।
विज्ञापन


प्रभातफेरी सुबह छह बजे गुरुद्वारा परिसर से प्रारंभ की गई। जो एमपी रोड होकर बाजार में भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न की गई। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने कहा कि प्रभातफेरी का उद्देश्य गुरु पर्व के लिए समाज के लोगों को तैयार व सामाजिक बंधनों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के संदेशों को जन जागरूक कर बताना है। उन्होंने कहा कि रविवार को सिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारे में शबद कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी में मनमोहन सिंह काके, हैप्पी जुलका, पप्पू झा, बृजपाल पोनिया, पम्मी सरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें