14 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका इलाके में एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
नगला फेरती निवासी बृजेश कुमारी (35) ने मंगलवार देर रात घर के कमरे में बंद होकर फंदा कसकर जान दे दी। उसके भतीजे थाना अरांव के बिजुआ खास निवासी अवनीश ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी थी। उसने बताया कि 14 साल पहले कैलाश के साथ शादी हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे तंग आकर महिला ने जान दी है। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।