फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लोडर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

Mon, 07 Apr 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में नैनी ग्लास के पास मोमीन नगर में सोमवार दोपहर लोडर वाहन ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। थाना रसूलपुर पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। वहां डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। ताड़ो वाली बगिया बगदाद नगर निवासी 10 वर्षीय जैरूल बकरे के लिए चारा खरीद कर टूटी पुलिया की तरफ से घर लौट रहा था। इस बीच लोडर वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग घायल के पास दौड़ कर पहुंचे। पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। इस बीच कुछ लोगों ने लोडर वाहन और चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जैरूल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने घर के पास स्थित दुकान पर बैठता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहन एवं चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें