फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छप्पर में लगी आग से गाय और बछड़े मरे, सामान जला

Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मक्खनपुर के रसूलपुर गांव में आग लगने के बाद मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
मक्खनपुर। गांव रसूलपुर निवासी शिवकुमार मजदूरी करने के लिए ईंट भट्ठे पर गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे घर के पास पड़े घूरे से उठी आग पास में रखे उपलों में लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर में बंधी गाय और उसका बछड़ा जलकर मर चुके थे। साथ ही घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें