फतेहपुर सीकरी। सत्य सनातन दूरा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर ताल वाले बाबा सामरा तक दंडवत यात्रा एवं पदयात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और बजरंगबली के जयकारे लगाए। दूरा चौराहा से शुरू हुई पदयात्रा तेहरा दरवाजे तक पहुंची। इस दौरान जीव-जंतु गौ सेवा ट्रस्ट की टीम ने यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव मुकेश माहौर, कोषाध्यक्ष अंकुश बजरंगी, राहुल माहौर आदि ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सहयोग किया।