टूंडला। ग्राम पंचायत अधिकारी की कार के शीशे को तोड़कर चकनाचूर कर दिया। पीड़ित ने पचोखरा थाने में तहरीर दी है। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटकी के सचिव अनिल रजक की कार ग्राम पंचायत सचिवालय के बाहर खड़ी थी। तभी किसी ने उनकी कार के शीशे को ईंट मारकर तोड़ दिया। पीड़ित ने पचोखरा थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। संवाद