फीरोजाबाद। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में एमडीएम बना रही रसोइयों को चार माह से मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीण बच्चों को मिड-डे मील बना रही हजारों रसोइयों को करीब चार माह से मानदेय नहीं मिल सका है। कई स्कूलों में तो रसोइयों ने हेड मास्टर को हिदायत भी दी है कि जल्द ही मानदेय नहीं मिला तो वह सड़कों पर उतर सकती हैं। वहीं कुछ ग्राम प्रधान से तनातनी से भी परेशान हैं। बीएसए से करीब एक दर्जन से अधिक रसोइयों ने शिकायत की है। रसोइयों का कहना है मानदेय न मिलने से उनके घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जल्द ही मानदेय नहीं दिया गया तो कभी भी स्कूलों का चूल्हा बंद हो सकता है। एमडीएम प्रभारी सोनू शर्मा ने बताया कि रसोइयों का वेतन की खातों में ट्रांसफर कर दिया है। पहले बजट का अभाव था। इसके कारण उनका मानदेय नहीं दिया गया था।