दबरई स्थित हाईवे के पास एक लोडिंग वाहन में रखी खाद्य सामग्री का पर कार्रवाई करती खाद्य विभाग की ट?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आगरा से मैनपुरी जा रहे मिलावटी खाद्य तेल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सील कर दिया है। टीम ने यह कार्रवाई मक्खनपुर पुल पर की। ड्रमों 850 लीटर खाद्य तेल भरा था।
अभिहित अधिकारी डॉ. सुुधीर कुमार ने बताया कि खाद्य तेल मोहित ट्रेडिंग कंपनी आगरा से मैनपुरी ड्रम में भर कर ले जाया जा रहा था। टीम ने मक्खनपुर पुल पर लोडिंग टेंपो को रोक लिया था। अभिहित अधिकारी ने बताया कि बिल पर राइस ब्रान अंकित था। जब तेल की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया अखाद्य रंग मिला हुआ लग रहा था।
जिसे मिलावटखोरों ने सरसों के तेल में मिलावट की जाती है। उन्होंने बताया कि राइस ब्रान ऑयल हल्का पीला होता है। जबकि यह तेल हल्का लाल था। सरसों का खुला तेल प्रतिबंधित होने के कारण कुल 850 लीटर तेल सीज कर रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी गई है। इस कार्रवाई में ओपी सिंह, सुनील शर्मा मौजूद रहे।