फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में 6.57 करोड़ से बनेंगे 77 मिनी खेल स्टेडियम

Wed, 25 Sep 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आठ ब्लाकों में 77 मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। राज्य वित्त एवं मनरेगा से इनके निर्माण पर 6.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ इन पर शीघ्र ही काम प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम पंचायतों में मिनी खेल स्टेडियम की स्थापना कराई जाएगी। भूमि का चयन होने के साथ ही सीडीओ शत्रोहन वैश्य के निर्देशन में मिनी स्टेडियम की स्थापना के लिए चहारदीवारी के साथ वहां पर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। स्टेडियम में शेड और बेंच भी लगेंगी। रनिंग ट्रैक बनेगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाई जाएंगी। ओपन जिम भी बनेगा। शौचालय निर्माण के साथ ही पौधरोपण भी होगा। मिनी स्टेडियम का निर्माण शीघ्र शुरू की तैयारी कर ली है।




टूंडला ब्लाक क्षेत्र में नहीं मिली जमीन
टूंडला ब्लाक में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि का चिह्नांकन नहीं हो सका है। ऐसे में यहां स्टेडियम का प्रस्ताव शामिल नहीं हुआ है। जसराना में एक एवं खैरगढ़ में दो ही मिनी स्टेडियम को शामिल किया है।
विज्ञापन





ब्लाकवार मिनी स्टेडियम
ब्लाक मिनी स्टेडियम
अरांव -10
एका -11
फिरोजाबाद -15
जसराना -01
खैरगढ़ -02
मदनपुर -13
नारखी -15
शिकोहाबाद -10




जिले की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने को मनरेगा योजना एवं राज्य वित्त की धनराशि से जिले में 77 मिनी स्टेडियम स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। स्टेडियम की स्थापना होने के साथ वहां खेल के सामान उपलब्ध होंगे। - शत्रोहन वैश्य, सीडीओ फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें