फिरोजाबाद। सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की 75 फीसदी हाजिरी जरूरी होगी। आइवी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य नंदनी यादव ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के एक माह पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं होती है। बोर्ड ने इस बार 75 प्रतिशत उपस्थिति को सख्ती से अनिवार्य कर दिया है। इससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।