फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बकाएदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, फिर होगी नीलामी

Sat, 14 Oct 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बकाएदारों पर विद्युत निगम के साथ अब तहसील की टीमों ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लाखों रुपये वाले बकाएदारों के प्रतिष्ठानों पर विद्युत विभाग के एसडीओ और नायब तहसीलदार की टीम ने दस्तक दी। 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सोमवार तक विद्युत बिल जमा करने के निर्देश दिए। अन्यथा मंगलवार से नीलामी की प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश दिए।एसडीओ दुष्यंत कुमार और नायब तहसीलदार हृदश कुमार पुलिस फोर्स और अमीन के साथ पचवान गांव पहुंचे। यहां पूर्व में संचालित फ्लोर मील का ममता श्रीवास्तव के नाम से विद्युत कनेक्शन था। टीम ने पांच लाख 89 हजार से ज्यादा का विद्युत बिल होने पर कनेक्शन को काट दिया था और परिसर को सील कर दिया था। इसके बाद भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया तो टीम ने सोमवार तक बिजली बिल भरने का अल्टीमेटम दिया। अन्यथा मंगलवार से नीलामी प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश दिए हैं। इधर, अयान प्लांट सांती में संचालित बर्फ प्लांट संचालक पर 13 लाख से ज्यादा का विद्युत बिल बकाया था। टीम फर्म के परिसर को पूर्व में सील कर चुकी है। टीम ने संचालक को चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविदास नगर निवासी ममता सिंह के नाम से कनेक्शन लेकर पानी प्लांट संचालित किया जा रहा था। इन पर 4.26 लाख रुपये और मनीष कुमार के पानी प्लांट पर 5.88 लाख रुपये बकाया होने पर सोमवार तक हर हाल में बिल जमा करने के लिए कहा। विद्युत विभाग के साथ तहसील की टीम देखकर लोगों में खलबली मची रही। एसडीओ ने बताया कि जिन बकाएदारों के परिसर को पूर्व में सील किया गया था। वह परिसर अब नीलाम किए जाएंगे। दो करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य जिला प्रशासन से मिला है। तहसील की टीम के साथ यह राजस्व वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें