फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांच घंटे के अभियान में 70 वारंटी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार आधी रात गिरफ्तारी अभियान चलाया। एसएसपी आदित्य लांग्हे के आदेश पर 5 घंटे की विशेष छापेमारी में कुल 70 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। इनमें 69 एनबीडब्लू और 1 फरार अभियुक्त था। टूंडला सर्किल में कुल 18 गिरफ्तारियां हुईं। शिकोहाबाद सर्किल में कुल 14 गिरफ्तारियां हुईं। सिरसागंज सर्किल में कुल 11 गिरफ्तारियां हुईं। जसराना सर्किल में कुल 12 गिरफ्तारियां हुईं। सिटी सर्किल में कुल 6 गिरफ्तारियां हुईं। सदर सर्किल में कुल 9 गिरफ्तारियां हुईं। गिरफ्तार किए गए सभी 70 अभियुक्तों को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें