फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेंगू के 5 नए मरीज मिले, 90 के पार पहुंची संख्या

Tue, 12 Sep 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में डेंगू का डंक खतरनाक बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसा 5 नए मरीज सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 90 के पार पहुंच गई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू प्रभावित इलाकों में जाकर घर-घर मरीजों का सर्वे कर रही हैं।गला फूल सिंह में 60 वर्षीय सावित्री की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव निकला। चिश्ती नगर में 11 वर्षीय जोया, नगला पदम में 15 वर्षीय कृष्णा, भदान में छह वर्षीय मोहन की एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव आई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी डेंगू दस्तक दे चुका है। यहां 30 वर्षीय प्रोमिल की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि डेंगू के 5 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें