फिरोजाबाद। जिले में डेंगू की रफ्तार कम नहीं हो रहे हैं, न ही बुखार का प्रकोप घट रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 397 बुखार के मरीजों को इलाज हुआ। वहीं, इलाइजा जांच की रिपोर्ट में पांच डेंगू संक्रमित मिले। स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों के गांव पहुंचकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। बुखार से पीड़ित मिले मरीजों को दवा किट वितरित की।
मौसम में ठंडक के बाद भी डेंगू का असर कम नहीं हुआ, जो स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। सोमवार काे मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 1726 मरीज देखे गए, जिसमें से 397 बुखार तो 60 मरीज जुखाम से पीड़ित मरीज रहे। बढ़ते बुखार के मरीजों के बीच टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में पांच लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें रैपुरा में अर्जुन कुमार, खैरगढ़ में पुष्पेंद्र, दपामई में रेखा डेंगू पॉजिटिव मिला है। हिमांयूपुर में आयुष कुमार और इखतौली शिकोहाबाद में माहिरा की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव मिला है। अब तक जिले में 230 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
मौसम में बदलाव से बढ़ रहे मरीज
चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के चलते बुखार, जुखाम से पीडि़त मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में सांस रोगियों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क लगाने के साथ ही सीने को जरूर ढक कर रखें। इंहेलर का प्रयोग करने वाले चिकित्सक की परामर्श अनुसार लेते रहे। उन्होंने बताया कि प्लेटलेट से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक बढ़ी है। पानी उबालकर पीयें और नारियल पानी का सेवन करने के साथ ही चिकित्सक की परामर्श पर दवा लेते रहें।
डेंगू की रोकथाम के लिए निरंतर चल रहा अभियानसंचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल डॉ. पवन कुमार ने बताया कि डेंगू को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीम भेज कर आसपास के मरीजों की जांच कराई गई। इसके साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव, फाॅगिंग एवं पानी जमा होने वाले स्थानों की साफ सफाई कराई गई और लोगों को जागरूक किया गया। वहीं सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। य