फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 45 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें 24 घंटे रहेंगी सक्रिय

Mon, 18 Mar 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को 45 फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें 24 घंटे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ टीमों की तैनाती की है। एक टीम आठ घंटे अपनी विधानसभा में ड्यूटी को अंजाम देगी। इसके लिए टीमों को प्वाइंटों पर सक्रिय रहना होगा। पैसा, शराब के दुरुपयोग पर रोक लगाने का काम यह टीमें करेंगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराए जाने के लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (एफएसटी) का गठन कर दिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे ड्यूटी के हिसाब से नौ-नौ टीमों का तैनात किया है। पांच विधानसभा क्षेत्र होने के कारण कुल 45 टीमों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से वीडियो अवलोकन टीमों का भी गठन कर दिया है, जिससे किसी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा कोई कार्यक्रम किया जाता है तो उसकी निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सभी टीमों को वाहन मुहैया कराने के साथ सक्रिय कर दिया है। इन टीमों के द्वारा चुनाव के दौरान खास निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से इनके साथ पुलिस फोर्स भी रहेगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता का जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा। आयोग की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों को भी दी जा चुकी है।


देर रात से लेकर तड़के तक रहेगी निगरानी
फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमें देर रात से लेकर तड़के तक सक्रिय रहेंगी। इनको जिले की सीमा वाले स्थान के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के आसपास भी सक्रिय किया जाएगा, जिससे अवैध धनराशि ले जाने के साथ साथ अवैध शराब आदि पर निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें