फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 12 करोड़ रुपये से 373 गांव बनाए जाएंगे मॉडल

Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।जिले के 378 गांवों को मॉ़डल बनाने के लिए 12 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। ग्राम पंचायतों की ओर से तैयार प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है। शासन से बजट आवंटित होने के साथ गांवों में स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत काम प्रारंभ कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत चयनित होने वाले सभी गांवों में साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ कूडा़ निस्तारण केंद्र की स्थापना का काम किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों की ओर से शहरी क्षेत्र की तर्ज पर घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण होगा।इस कूडो को सीधे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भेजा जाएगा। इसको अलग करने के साथ ही उक्त कूड़ा से जैविक खाद बनाने के साथ अन्य सामान का रिसाइकिल करके प्रयोग किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की 228 ग्राम पंचायतों के 373 गांवों को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायतों में तैनात टेक्नीकल टीम, पंचायत सचिव व प्रधान के द्वारा पंचायतों के विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इन गांवों को ओडीएफ प्लस (मॉडल गांव) बनाने पर करीब 12 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कोआर्डिनेटर दिनेश यादव ने बताया कि चयनित गांवों में प्लास्टिक बैंक,घर-घर से कूड़ा उठान किए जाने के साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी सेंटर) की स्थापना की जाएगी। इसी के साथ भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने की दिशा में काम होगा। ताकि जिले में तेजी से घटते जलस्तर को सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को तैयार करके शासन को भेजा है। शासन की हरी झंडी मिलने के साथ ही इन गांवों में ओडीएफ प्लस का काम काफी तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें