फिरोजाबाद। एसएन बिजली घर के अंतर्गत कौशल्या नगर और मायापुरी मोहल्ला में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया।अवर अभियंता बबलू गौतम के निर्देशन में सुबह 2:30 से 5:30 बजे तक चेकिंग की गई। टीम मायापुरी, कौशल्या नगर में पहुंची। यहां 35 घरों में लोग कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े। टीम ने कनेक्शन काट दिया और अवैध केबल को कब्जे में ले लिया। जेई ने बताया कि जो लोग विद्युत चोरी करते हुए मिले, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।